Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

विधानसभा के नंबर गेम में बीजेपी को एक और झटका

हरियाणा में निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद के निधन के बाद राज्य की नायब सिंह सैनी सरकार मुश्किल में फंस गई है. राकेश हरियाणा की बादशाहपुर विधानसभा सीट से विधायक थे. शुक्रवार को हार्ट अटैक की वजह से उनकी मौत हो गई. निर्दलीय विधायक की मौत के बाद पहले से अल्पमत में चल रही नायब सिंह सैनी सरकार के सामने बहुमत का आंकड़ा हासिल करना एक बड़ी चुनौती बन गई है. तीन निर्दलीय विधायकों की ओर से समर्थन वापस लिए जाने के बाद पहले से अल्पमत में चल रही सैनी सरकार के पास एक और विधायक की कमी हो गई है.