Breaking News

केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर निशाना, बोले- BJP के साथ है अगड़ा-पिछड़ा-दलित की ‘त्रिवेणी’     |   विदेश मंत्री एस जयशंकर 23-24 अगस्त को करेंगे रूस का दौरा     |   साउथ अमेरिका के स्कोटिया सागर क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप     |   'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी पुणे पहुंचे     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |  

टॉर्चर टास्क में चालाकी दिखाकर बुरे फंसे अंकिता के पति

बिग बॉस 17 में रोजाना नया-नया तमाशा देखने को मिल रहा है. बिग बॉस 17 के फिनाले में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं. ऐसे में कंटेस्टेंट्स खुद को टॉप 5 में बनाए रखने के लिए हर मुमकिन कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं. बीते दिन शो में बिग बॉस ने खुद इस बात का ऐलान किया कि अब फिनाले की घड़ी करीब है. ऐसे में शो का अहम टास्क घरवालों को दिया गया. बिग बॉस के हर सीजन में टॉर्चर टास्क रखा जाता है. जहां कंटेस्टेंट्स अपनी सारी हदें पार करते हुए नजर आते हैं.

बिग बॉस ने भी सभी कंटेस्टेंट्स को टार्चर टास्क दिया. जहां उन्होंने कंटेस्टेंट्स को दो टीम में डिवाइड कर दिया. टीम ए में मुनव्वर फारूखी, अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा और अरुण महाशेट्टी को रखा जाता है. वहीं, टीम बी में अकिंता लोखंडे, उनके पति विक्की जैन, आयशा खान और ईशा मालविय का नाम शामिल है. टीम ए को पहले टास्क परफॉर्म करना होता है. जहां टीम बी अपनी सारी भड़ास निकालते हुए नजर आती है. अभिषेक और मन्नारा के चेहरे पर भर-भरकर लाल मिर्च डाली जाती है.