Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

ISSF World Cup को लेकर उत्साहित है अनीश भानवाला, खिलाड़ियों को दीं शुभकामनाएं

भारतीय निशानेबाज अनीश भानवाला भारत में होने वाले आगामी आईएसएसएफ विश्व कप को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि विश्व कप फाइनल का भारत में होना खास है। इसके अलावा उन्होंने वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाले निशानेबाजों को शुभकामनाएं भी दीं।

अनीश ने कहा, "ये बहुत खास है कि वर्ल्ड कप  फाइनल भारत में हो रहा है। ये एक अच्छा उद्घाटन समारोह था। मैं विश्व कप में हिस्सा लेने वाले सभी निशानेबाजों को शुभकामनाएं देता हूं। मुझे पूरी उम्मीद है कि हमारी टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी और कई सारे मेडल लाएगी।" भनवाला को उम्मीद है कि भारतीय निशानेबाज कई सारे पदक जीतेंगे। 

उन्होंने कहा, "विश्व कप फाइनल दुनिया के बेस्ट 12 निशानेबाज और हर एक टूर्नामेंट में हमारे देश के दो निशानेबाज कंपीट कर रहे हैं। प्रतियोगिता अद्भुत होगी और उम्मीद है कि लोग समर्थन करने के लिए बड़ी संख्या में आएंगे।"

पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर, सरबजोत सिंह और स्वप्निल कुसाले ने इस प्रतियोगिता में शामिल न होने का फैसला लिया है। वहीं  गनेमत सेखों (महिला स्कीट) और सोनम मास्कर (महिला 10 मीटर एयर राइफल) जैसे उभरते सितारे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे। 

भारतीय टीम में 2024 पेरिस ओलंपिक के नौ एथलीट शामिल हैं, जिनमें अर्जुन बाबूता (पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल), अनीश भानवाला (पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल) जैसे एथलीट हैं।