Breaking News

केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर निशाना, बोले- BJP के साथ है अगड़ा-पिछड़ा-दलित की ‘त्रिवेणी’     |   विदेश मंत्री एस जयशंकर 23-24 अगस्त को करेंगे रूस का दौरा     |   साउथ अमेरिका के स्कोटिया सागर क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप     |   'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी पुणे पहुंचे     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |  

एनिमल के एक्टर ने बचाई सुसाइड कर रही लड़की की जान

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल के चर्चे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. इस फिल्म के हर किरदार को दर्शकों का काफी प्यार मिला है. वहीं फिल्म रणबीर के भाईयों ने भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल में नजर आए एक्टर मनजोत सिंह फिलहाल काफी चर्चा में बने हुए हैं. एनिमल से उन्हें काफी फेम मिला है. लेकिन वह रियल लाइफ हीरो बनकर सभी के सामने आए हैं. एक्टर ने एक बच्ची की जान बचाई है.

मनजोत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो को जो भी देख रहा है वह एक्टर की तारीफ करते नहीं थक रहा है. दरअसल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की सुसाइड करने की कोशिश करती हुई नजर आ रही है. उसके आसपास कई सारे लोग मौजूद हैं. लेकिन मनजोत हिम्मत से काम लेते हुए सावधानी के साथ इस लड़की की ओर बढ़ते हैं और उसे कूदने से पहले ही बचा लेते हैं.