Breaking News

IPL 2024: राजस्थान ने चेन्नई को दिया 142 रनों का टारगेट     |   दिल्ली: चांदनी चौक की एक दुकान में लगी आग, दमकल की 13 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया     |   आज पटना में रोड शो करेंगे पीएम मोदी, शाम 6:30 बजे से होगी शुरुआत     |   संदेशखाली पुलिस ने एक BJP कार्यकर्ता को किया अरेस्ट, पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुरू किया विरोध प्रदर्शन     |   हरियाणा: फ्लोर टेस्ट के लिए विशेष सत्र बुला सकती है सरकार     |  

उज्जैन रेप केस के विरोध में कांग्रेस महिला विंग में रोष, भोपाल में किया विरोध प्रदर्शन

मध्य प्रदेश: उज्जैन में 12 साल की बच्ची से रेप के विरोध में गुरुवार को भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर कांग्रेस पार्टी की महिला विंग ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस की महिला विंग ने राज्य सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर बात करते रहते हैं लेकिन असल में मध्य प्रदेश महिला अत्याचारों में नंबर एक पर है।
 
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ने कहा कि शिवराज सरकार महिलाओं के लिए तरह-तरह की योजनाएं चलाती रहती है लेकिन केवल घोषणाओं से कोई फर्क नहीं पड़ेगा, प्रशासन को मध्य प्रदेश की महिलाओं को सुरक्षा देने की जरूरत है।

विभा पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षा देने के नाम पर शिवराज सरकार ने कुछ नहीं किया है। वे मंच पर लड़कियों को बुलाएंगे और उनकी पूजा करेंगे। वे उन्हें अपनी लाडली बहना बनाएंगे लेकिन मध्य प्रदेश की जमीनी हकीकत जानने के लिए उनके पास समय नहीं है।

जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कंसाना ने कहा कि राज्य की महिलाओं को सुरक्षा ना देना राज्य सरकार की विफलता को दिखाता है। सोमवार को उज्जैन के महाकाल थाना क्षेत्र स्थित एक सड़क पर करीब 12 साल की बच्ची को खून से लथपथ पाया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा, उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी प्रारंभिक चिकित्सा जांच में पुष्टि हुई कि उसके साथ रेप किया गया था।