Breaking News

यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, 7 जिलों के SP बदले     |   ईरान पर नए अमेरिकी प्रतिबंधों पर भड़का तेहरान, विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान     |   आज होगी 12वीं BRICS संचार मंत्रियों की बैठक, ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे अध्यक्षता     |   कड़ी सुरक्षा के बीच शिफा हॉस्पिटल शिफ्ट किए गए इमरान खान     |   ट्रंप ने US स्पेस मिशन बढ़ाने के मेमो पर किए साइन, 2030 तक 1,000 ज्यादा उड़ानों का लक्ष्य     |  

'मेक इंडिया ग्रीन' मुहिम चला रहे अनीस, अब तक बांट चुके हैं 50 हजार से ज्यादा पौधे

Manipur: पर्यावरण के लिए काम करने वाले अनीस अहमद देश को हरा भरा बनाने के लिए अब तक 50 हजार से ज्यादा पौधे लगा चुके हैं। मणिपुर के रहने वाले अनीस भूगोल में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। 'मेक इंडिया ग्रीन' अभियान के तहत वे पर्यावरण के लिए काम कर रहे हैं।

अनीस अहमद कहते हैं कि उन्होंने अपना जीवन पर्यावरण को बचाने के लिए समर्पित कर दिया है। अनीस अपनी कमाई से नर्सरी भी चलाते हैं। इसके इतर पौधों की कटाई, पौधे उगाने का काम भी वे खुद ही करते हैं। 

पर्यावरण के बारे में जागरूकता के लिए चालीस हजार से ज्यादा पौधे भी वे बांट चुके हैं। सरकार और समान विचारधारा वाले लोगों से पर्यावरण को हरा भरा बनाए रखने के लिए अनीस मदद की गुहार भी लगा रहे हैं।