Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

कांग्रेस में शामिल हुईं आंध्र प्रदेश के CM की बहन वाईएस शर्मिला, पार्टी का भी किया विलय

दक्षिण की राजनीति में एक बड़ा बदलाव हो गया है. कई दिनों की अटकलों के बाद आंध्र प्रदेश में विधानसभा से पहले गुरुवार को वाईएस शर्मिला की पार्टी वाईएसआर तेलंगाना पार्टी ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है. देश की सबसे पुरानी पार्टी में विलय से पहले बुधवार को शर्मिला दिल्ली में थीं. पहले कर्नाटक फिर तेलंगाना के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली जीत के बाद यह विलय पार्टी के लिए काफी अहम साबित हो सकता है.