Breaking News

'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |   महाराष्ट्र: शिवसेना के सचिन अहीर निर्विरोध डिप्टी स्पीकर चुने गए     |  

कटक के बाराबती किले में हुई खुदाई में मिले प्राचीन मिट्टी के बर्तन

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को हाल ही में ओडिशा के कटक में बाराबती किले में खुदाई के दौरान चीन के तांग राजवंश से जुड़े सफेद मिट्टी के बर्तनों के टुकड़े मिले हैं। इतना ही नहीं एएसआई को यहां से वियतनाम, बर्मा और कई अरब देशों के मिट्टी के बर्तन भी मिले हैं, जो व्यापारिक रिश्तों की गवाही देते हैं। एएसआई से जुड़े लोगों के मुताबिक नतीजे बताते हैं कि सदियों पहले से ही ओडिशा के दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के साथ-साथ पश्चिम एशियाई देशों से मजबूत समुद्री रिश्ते रहे हैं। 2024 की शुरुआत में कटक में बाराबती फोर्ट साइट पर हुई खुदाई में कई मंदिर और महल के अवशेष मिले हैं।