Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

लैक्मे फैशन वीक 2024 के ग्रैंड फिनाले में अनन्या पांडे बनीं शोस्टॉपर

स्ट्रगल क्वीन अनन्या पांडे ने अभी हाल ही में डिजाइनर राहुल मिश्रा के साथ 2024 लैक्मे फैशन वीक कंक्लूड किया। फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया के साथ लैक्मे फैशन वीक का आयोजन किया गया। ये फैशन वीक मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ जहां राहुल मिश्रा ने ग्रैंड फिनाले में अपना लेबल एएफईडब्ल्यू दिखाया। इस ग्रैंड फिनाले में अनन्या पांडे भी शामिल हुई। एक्ट्रेस अनन्या पांडे डिजाइनर राहुल मिश्रा के लिए शोस्टॉपर बनीं। 

ग्रैंड फिनाले में अनन्या पांडे के माता-पिता, एक्टर चंकी पांडे और कॉस्ट्यूम डिजाइनर भावना पांडे के अलावा  ऋचा चड्ढा, अली फजल और ओरी ने भी हिस्सा लिया। पांच दिन चलने वाला फैशन वीक रविवार को खत्म हुआ।