Breaking News

बांग्लादेश में खसरे का भयंकर प्रकोप, संदिग्ध और पुष्ट मौतों का आंकड़ा 500 के पार     |   PM मोदी ने चीन के कोयला खदान धमाके में हुई मौतों पर शोक जताया     |   हम चाहते हैं कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जल्द से जल्द खुले: मार्को रुबियो     |   पाकिस्तान के आर्मी चीफ मुनीर ईरान से रवाना     |   UP: बिजली कटौती पर एक्शन, सस्पेंड किए गए दो बड़े अधिकारी     |  

अनंत अंबानी 170 KM लंबी पदयात्रा कर पहुंचे द्वारकाधीश मंदिर, मां नीता ने कहा- काफी गर्व महसूस हो रहा

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के डायरेक्टर अनंत अंबानी ने रविवार को राम नवमी के दिन श्री द्वारकाधीश मंदिर तक अपनी 170 किलोमीटर लंबी पदयात्रा सम्पन्न की। इस दौरान मां नीता अंबानी और पत्नी राधिका मर्चेंट भी मौजूद थीं। अनंत की पदयात्रा जामनगर से 29 मार्च को शुरू हुई थी।

रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापिका और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने कहा, "मां के रूप में मुझे काफी गर्व महसूस हो रहा है कि मेरे सबसे छोटे बेटे अनंत ने द्वारकाधीश की पवित्र भूमि तक पदयात्रा पूरी की है। जो युवा पिछले 10 दिन से अनंत की पदयात्रा में शामिल थे, उन्होंने हमारी संस्कृति का प्रसार किया है। मैं द्वारकाधीश से प्रार्थना करती हूं कि वे अनंत को मजबूती दें।"

राधिका मर्चेंट ने कहा, "आज अनंत का 30वां बर्थ डे है। और अनंत की इच्छा थी कि शादी के बाद वे चल के आएंगे, हमारे घर से, जामनगर से। बहुत इच्छा थी, पर पिछले साल नहीं हो पाया। पर इस साल उन्होंने अपना मन लगाके ये कर दिखाया। मुझे बहुत गर्व है इनपे कि आज हम इनका बर्थ डे श्री द्वारकाधीश के साथ सेलेब्रेट कर रहे हैं। थैंक यू एवरीबडी। और जो भी मन से उनको ये दुआ देते रहे कि उनका पदयात्रा सफल हो, उनको भी हमारी तरफ से थैंक यू वेरी मच कि आपकी उम्मीद हमारे साथ रही।"

अनंत ने अपने 30वें जन्मदिन से पहले आध्यात्मिक आशीर्वाद पाने के लिए द्वारका के पवित्र द्वारकाधीश मंदिर तक व्यक्तिगत पदयात्रा शुरू की थी।