Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

नाती अगस्त्य को सामने देख इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन ने हमेशा से सोचा था कि अगस्त्य नंदा अपने माता-पिता की तरह बिजनेसमैन बनेंगे, लेकिन उनके लिए ये सरप्राइजिंग था जब उनके नाती ने अपने नानू के नक्शेकदम पर चलते हुए एक्टर बनने का फैसला लिया. जब कौन बनेगा करोड़पति 15 के हॉटसीट पर अगस्त्य नंदा के साथ बैठे उनके दोस्तों ने अमिताभ बच्चन से पूछा कि जब अगस्त्य को उनकी पहली फिल्म ‘द आर्चीज’ मिली तब उनके दिल में क्या चल रहा था? तब अगस्त्य के साथ-साथ अमिताभ बच्चन भी बहुत भावुक हुए.