Breaking News

बिहार के CM सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात     |   यूपी: कौशांबी में दर्दनाक हादसा, मिट्टी का टीला ढहने से 3 की मौत     |   ओडिशा: दहीबड़ा खाने से 58 लोगों की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती     |   मोहाली में तेज तूफान का कहर: बरगद का पेड़ गिरने से मंदिर की दीवार टूटी, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त     |   कर्नाटक: कांग्रेस MLA विनय कुलकर्णी 6 साल के लिए अयोग्य घोषित     |  

ओखला में आज एशिया के सबसे बड़े सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन करेंगे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज ओखला स्थित एशिया के सबसे बड़े सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी। कार्यक्रम को लेकर पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में दक्षिणी दिल्ली से सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी भी मौजूद थे। सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि इस योजना से पूरी दिल्ली, विशेषकर दक्षिणी दिल्ली की सीवरेज समस्या को स्थायी समाधान मिलेगा। प्रवेश वर्मा ने बताया कि ट्रीटमेंट प्लांट से शुद्ध किया गया पानी उत्तर प्रदेश को दिया जाएगा, जिसे वहां सिंचाई कार्यों में उपयोग किया जाएगा। बदले में उतनी ही मात्रा में गंगाजल दिल्ली को मिलेगा, जो पेयजल के रूप में इस्तेमाल होगा।

इससे दिल्लीवासियों, खासकर दक्षिणी दिल्ली की पानी की किल्लत काफी हद तक दूर होगी। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली को ऐसी सरकार मिली है जो जमीनी स्तर पर काम कर रही है और जनता को इसका सीधा लाभ महसूस हो रहा है। मौके पर क्षेत्र के विधायक, निगम पार्षद, भाजपा जिला व मंडल अध्यक्ष सहित अन्य लोग शामिल हुए।