Breaking News

दिल्ली के करोल बाग में बिल्डिंग गिरी, एक शख्स की मौत, तीन घायल     |   अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश, रेस्क्यू मिशन के बाद मिला मलबा     |   विदेश मंत्री जयशंकर आज बिहार के CM सम्राट चौधरी से करेंगे मुलाकात, दुबई में फंसे छात्रों पर होगी चर्चा     |   पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन 22 साल पुराने केस में बरी     |   CM योगी ने लखनऊ में अपने आवास पर जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर संग बैठक की     |  

CAA पर केजरीवाल के आरोपों का अमित शाह ने दिया जवाब

नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मोदी सरकार पर निशाना था. उन्होंने कहा था कि CAA से देश में चोरी, डकैती और बलात्कार बढ़ेगा. केजरीवाल के इस बयान पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पलटवार किया है. शाह ने कहा कि केजरीवाल अपना आपा खो बैठे हैं. उनका करप्शन एक्सपोज हो चुका है.

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि केजरीवाल नहीं जानते है कि उन तीनों देशों (पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश) से आए शरणार्थी भारत में रह रहे हैं. अगर उन्हें इतनी ही चिंता है तो वे बांग्लादेशी घुसपैठियों की बात क्यों नहीं करते? रोहिंग्याओं का विरोध क्यों नहीं करते? शाह ने कहा कि केजरीवाल वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं. वह विभाजन की पृष्ठभूमि भूल गए हैं. उन्हें शरणार्थी परिवारों से मिलना चाहिए.