Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

अमित शाह ने बीजेपी मुख्यालय में महाराष्ट्र कोर ग्रुप की बैठक की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा नई दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में महाराष्ट्र कोर कमेटी की बैठक की। इस बैठक में महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले शामिल रहे। ये बैठक महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले रणनीति पर चर्चा के लिए हो रही है।

महाराष्ट्र में अगले महीने विधानसभा चुनाव संभावित हैं। इसे लेकर चुनाव आयोग भी संकेत दे चुका है। चुनाव को देखते हुए भाजपा ने भी तैयारी शुरू कर दी है। महाराष्ट्र में अभी महायुति गठबंधन की सरकार है। इसमें भाजपा, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी शामिल है।

महाराष्ट्र में चुनाव को लेकर भाजपा में गठबंधन को लेकर मंथन चल रहा है। शिवसेना और एनसीपी को कितनी सीटें दी जाएं, इसके लिए भी लगातार बैठकों का दौर जारी है। बताया जाता है कि इन्हीं सब मुद्दों पर चर्चा करने के लिए भाजपा मुख्यालय में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में केद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई नेता शामिल हो रहे हैं।