Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

अमित शाह ने अहमदाबाद में 'मिशन 5 मिलियन ट्रीज' अभियान की शुरुआत, 50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अहमदाबाद में 'मिशन 5 मिलियन ट्रीज़' अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत शहरभर में 50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अमित शाह साइंस सिटी क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने सामूहिक पौधारोपण अभियान में हिस्सा लिया, विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया और अहमदाबाद नगर निगम (AMC) की वृक्षारोपण पहल के तहत कई परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। इसके बाद उन्होंने AMTS बसों को भी हरी झंडी दिखाई। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य अहमदाबाद में हरित क्षेत्र बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाना है। अहमदाबाद नगर निगम ने इस वर्ष शहरभर में 50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है।

'मिशन 5 मिलियन ट्रीज़' के तहत शहर की प्रमुख सड़कों, डिवाइडरों, सार्वजनिक स्थलों, उद्यानों और उपलब्ध खाली जगहों पर बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जाएगा। अभियान में लोगों की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 'ग्रीन वॉलंटियर' और 'मेमोरियल पार्क' जैसी पहलें AMC सेवा मोबाइल ऐप के माध्यम से शुरू की जाएंगी।

इसके अलावा, आवासीय सोसाइटियों को 'ग्रीन सोसाइटी' में बदलने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। जो नागरिक अपने घर या सोसायटी में पौधारोपण कराना चाहते हैं, वे AMC सेवा ऐप पर पंजीकरण कर सकते हैं। इसके बाद अहमदाबाद नगर निगम की टीम निःशुल्क पौधारोपण करेगी। गुजरात मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण में आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।