Breaking News

पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |   जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार     |  

अमित शाह ने गुजरात में जेदवा झील का किया उद्घाटन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को गुजरात के गांधीनगर जिले के वडसर में नवविकसित जेदवा झील का उद्घाटन किया। इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। अमित शाह दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। इस दौरान वह कई विकास और सुरक्षा से जुड़ी परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे और एक दर्जन से ज्यादा कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

अधिकारियों के अनुसार गृह मंत्री हरामी नाला बॉर्डर आउटपोस्ट का निरीक्षण भी करेंगे। यहां वह सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा करते हुए कंट्रोल रूम में PTZ कैमरों की निगरानी व्यवस्था भी देखेंगे। वहीं, इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नई दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की। बैठक में चीनी सहकारी क्षेत्र और प्याज किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

फडणवीस ने बताया कि गन्ने के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाने, एथेनॉल कोटा बढ़ाने और चीनी मिलों के कर्ज पुनर्गठन को लेकर सकारात्मक बातचीत हुई है। उन्होंने कहा कि एथेनॉल उत्पादन को लेकर प्रस्ताव मांगा गया है, जिससे चीनी मिल मालिकों की समस्याओं का समाधान हो सकता है।प्याज किसानों के मुद्दे पर फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र से NAFED द्वारा प्याज खरीद की सीमा 2 लाख टन से बढ़ाकर 10 लाख टन करने की मांग की है। साथ ही प्याज खरीद का दाम बढ़ाकर 15.80 रुपये प्रति किलो किया गया है और इसमें और बढ़ोतरी पर भी चर्चा चल रही है।