Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल पेरिस ओलंपिक से बाहर, 16वें राउंड में 4-1 से हारे

भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल जाम्बिया के पैट्रिक चिन्येम्बा के खिलाफ 16वें राउंड के मुकाबले में 4-1 से हार गए। इसी के साथ उनका ओलंपिक सफर खत्म हो गया। पैट्रिक चिन्येम्बा ने अमित पंघाल से कॉमनवेल्थ गेम्स में मिली हार का बदला ले लिया।

28 साल के भारतीय बॉक्सर ने पेरिस ओलंपिक के अपने पहले बाउट में अच्छी शुरुआत नहीं की थी। उन्होंने कुछ पंच जरूर लगाए, लेकिन जब पहले राउंड का खेल खत्म हुआ तो स्कोर जाम्बिया के पैट्रिक चिन्येम्बा के पक्ष में था। 

दूसरा राउंड भी जाम्बिया के बॉक्सर ने ही जीता। भारतीय बॉक्सर अमित पंघाल ने तीसरे राउंड में हार सामने देख पूरा जोर लगाया, लेकिन पैट्रिक चिन्येम्बा ने उन्हें ज्यादा मौका नहीं दिया।