Breaking News

जापान की पीएम 3 दिन की भारत यात्रा पर     |   केसी वेणुगोपाल की अगुवाई में आज PAC की बड़ी बैठक, 11 बजे पार्लियामेंट में मंथन     |   मुंबई में तेज बारिश का अलर्ट     |   ग्रेटर नोएडा में लेबर कैंप में लगी भीषण आग, समय रहते सुरक्षित निकाले गए सभी मजदूर     |   मुंबई में लगातार दूसरे दिन 'ऑरेंज अलर्ट', पालघर में 'रेड अलर्ट' के चलते स्कूल बंद     |  

Amarnath Yatra 2026: रजिस्ट्रेशन शुरू, 3 जुलाई से 57 दिन चलेगी पवित्र यात्रा

अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए अग्रिम पंजीकरण बुधवार से जम्मू समेत देशभर में शुरू हो गया है। यह वार्षिक यात्रा 3 जुलाई 2026 से शुरू होकर 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के दिन समाप्त होगी। इस बार यात्रा कुल 57 दिनों तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, जो अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) के अध्यक्ष भी हैं, ने बताया कि 29 जून 2026 को ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन ‘प्रथम पूजा’ आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पंजीकरण कर सकते हैं।

देशभर में 554 बैंक शाखाओं—जम्मू-कश्मीर बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यस बैंक—के जरिए रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध है। वहीं, ऑनलाइन पंजीकरण श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकता है। यात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं की आयु 13 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस बार कई अहम कदम उठाए गए हैं। सभी यात्रियों के लिए RFID कार्ड अनिवार्य किया गया है और समूह दुर्घटना बीमा कवर को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा, बालटाल और नुनवान मार्ग पर ट्रैक को चौड़ा किया गया है, पुलों को बेहतर बनाया गया है और आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए विशेष बचाव दल और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।