Breaking News

उत्तराखंड में 10 IAS और 20 PCS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क अंडरपास के पास डीटीसी बस में लगी आग     |   सऊदी अरब में हूतियों का ड्रोन अटैक, पंपिंग स्टेशन को निशाना बनाने का दावा     |   अमेरिका: ब्रुकलिन में इमारत गिरने से एक की मौत, 10 जख्मी     |   हैदराबाद: मूसी कायाकल्प का पहला चरण जल्द होगा शुरू, CM रेवंत रेड्डी का ऐलान     |  

रतन टाटा के अंतिम संस्कार में हुई सर्वधर्म प्रार्थना

नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स में सर्व-धर्म प्रार्थना आयोजित की गई, जहां उद्योगपति रतन टाटा के पार्थिव शरीर को लोगों के दर्शन के लिए रखा गया है। समारोह में अन्य लोगों के अलावा हिंदू, मुस्लिम और सिख समुदाय के धार्मिक नेता भी मौजूद थे।
टाटा का अंतिम संस्कार मुंबई के वर्ली इलाके में किया जाएगा।

आपको बता दें कि, भारत के दिग्गज कारोबारी रतन टाटा (Ratan Tata Death) का 86 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली. रतन टाटा का अंतिम संस्कार पारसी रीति-रिवाज से जरा हटकर किया जाएगा. मुंबई के वर्ली स्थित पारसी श्मशान घर में रतन टाटा के पार्थिव शरीर को लाया जाएगा. यहां उनका शव शाम 4 बजे इलेक्ट्रिक अग्निदाह में रखा जाएगा.