Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

महाराष्ट्र: 55 दिन की चुनौतीपूर्ण यात्रा से लौटी 11 महिला जवानों की टीम, तीनों सेनाओं की संयुक्त टीम थी दौरे पर

Mumbai: तकरीबन 4 हजार समुद्री मील से ज्यादा की चुनौतीपूर्ण 55-दिवसीय समुद्री यात्रा के बाद, सेना, नौसेना और वायु सेना की ग्यारह महिलाओं की एक टीम बुधवार को मुंबई सकुशल लौट आई। इससे 'समुद्र प्रदक्षिणा' का सफल समापन हुआ। ये सेशेल्स और वापसी का एक ऐतिहासिक नौकायन अभियान बन गया।

महिलाएं किसी भी चुनौती से निपटने के लिए अच्छी तरह तैयार थीं। समुद्र की उथल-पुथल हो या समुद्री डाकुओं से होने वाले खतरे से निपटने के लिए पूरी टीम तैयार होकर गई थी। 11 सदस्यीय टीम का चयन 41 अधिकारियों में से कठोर चयन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया था। ये सभी महिला जवान इसमें शामिल होने के लिए अपनी खुशी से आई थीं। इस टीम का अगला लक्ष्य दुनिया की परिक्रमा करना है।