Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

हाथी से उतरे साइकिल पर चढ़े, क्या अखिलेश के ये नेता संसद तक पहुंचेंगे

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के फॉर्मूले से ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव 2024 के लोकसभा चुनाव को फतह करना चाहते हैं. सपा ने जिस तरह 2022 के चुनाव में बसपा से आए मजबूत नेताओं को चुनावी मैदान में उतारकर सारा गेम बदल दिया था, अब उसी तर्ज 2024 के चुनाव में भी हाथी से उतरे दिग्गज नेताओं को अखिलेश यादव साइकिल पर सवारी करा रहे हैं. सपा ने बसपा या फिर दूसरे दलों से आए नेताओं को चुनावी मैदान में उतारकर मुकाबले को रोचक बना दिया है, लेकिन सवाल यही है कि क्या अखिलेश उन्हें संसद तक पहुंचा पाएंगे?