Breaking News

US एयरस्ट्राइक में ईरानी नेवी अफसर की मौत, 4 दिन में 19 सैन्यकर्मियों के मारे जाने का दावा     |   वियतनाम में 15 भारतीयों की मौत पर एक्शन, पुलिस ने बोट कैप्टन को हिरासत में लिया     |   IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, पूर्वोत्तर से बिहार तक भारी बारिश के आसार     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS ने जताया दुख, कहा- भविष्य में न हो ऐसा, SIT जांच पर भरोसा     |   वॉशिंगटन जाएंगे इराकी प्रधानमंत्री, तेल-गैस पर बड़े डील की उम्मीद     |  

अक्षय कुमार और अमृता फडणवीस ने जुहू बीच पर चलाई स्वच्छता मुहिम

मुंबई में अभिनेता अक्षय कुमार ने बीच पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस के साथ स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा कि भगवान गणेश, जिन्हें ज्ञान का देवता माना जाता है, वो हमें स्वच्छता का संदेश देते हैं। गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) 'सी शोर शाइन' भी स्वच्छता अभियान से जुड़ा।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने कहा कि गणपति विसर्जन के बाद समुद्र तटों के प्रदूषित हो जाने पर तुरंत ये स्वच्छता अभियान शुरू किया गया। उन्होंने कहा, "कल (शनिवार) विसर्जन संपन्न हुआ और आज(रविवार) हम यहां जुहू बीच पर क्लीनअप ड्राइव कर रहे हैं और इसका नाम 'सी शोर शाइन' है। जिसका उद्देश्य समुद्र तटों को साफ करना है।"