Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

अखि‍लेश बोले- जनता की चेतना ही चेतावनी है

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्‍स पर ल‍िखा, वोट की प्रक्रिया को लेकर जो प्रयास ‘रात-दिन’ किया जा रहा है, उससे ये स्पष्ट हो गया है कि अब तो मतदाता दुगुने उत्साह से वोट डालनें जाएंगे। परिणाम तभी निकलते हैं जब एक भी न तो बंटता है, न घटता है।

उप्र के जागरूक और साहसी मतदाता अपने वोट करने के उस अधिकार के लिए शत-प्रतिशत घर से निकल रहे हैं, जो हर अधिकार का आधार है। आशा है निर्वाचन आयोग व प्रशासन इस तरह से निष्पक्ष और निष्कंटक चुनाव सम्पन्न कराएगा कि उप्र के समस्त मतदाता उन्हें धन्यवाद और बधाई देंगे। चुनाव में गड़बड़ करेनवाले ध्यान रखें मतदाता समस्त सबूत इकट्ठा करके, वैधानिक कार्रवाई करने के लिए तैयार हैं। जनता की चेतना ही चेतावनी है।