Breaking News

फायरिंग और रंगदारी केस में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा राजस्थान से अरेस्ट     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: 'साफ है कि पैसों का गबन हुआ', बोले BJP नेता विनय कटियार     |   राम मंदिर केस: 'चंपत राय, गोपाल राव, अनिल मिश्रा जेल जा सकते हैं', बोले विनय कटियार     |   'हो सकती है चंपत राय को जेल', विनय कटियार ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में किया बड़ा दावा     |   'ध्रुव राठी का यूट्यूब वीडियो हटाने पर 15 दिन में फैसला ले GAC', दिल्ली HC का आदेश     |  

उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले अखिलेश यादव का महिला कार्ड! 1 लाख के अवॉर्ड से साधेंगे महिला वोट बैंक

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए अभी काफी समय है. हालांकि तमाम राजनीतिक दलों की तरफ से अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी गई हैं. इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आज यानी कि 22 मार्च को मूर्ति देवी-मालती देवी महिला सम्मान की शुरुआत करेंगे. उनकी इस शुरुआत को महिला वोटरों को साधने की कोशिश बताया जा रहा है.

मूर्ति देवी अखिलेश यादव की दादी और मालती देवी मां का नाम है. फूलन देवी, सावित्री बाई फुले, अहिल्याबाई होल्कर, बेगम अख्तर, महादेवी वर्मा, सरस्वती अम्माल, सरोजिनी नायडू, इस्मत चुगताई, ऊदा देवी, रानी लक्ष्मी बाई समेत अन्य विभूतियों के नाम पर 20 कैटेगरी में अवार्ड की शुरुआत की जाएगी. इस अवॉर्ड के माध्यम से 1 लाख की सम्मान राशि समाजवादी पार्टी देगी. आज कार्यक्रम में अखिलेश यादव महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकते हैं. 

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. प्रदेश की सियासी सरगर्मी अभी से तेज हो चली है. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने महिला वोटरों को साधने के लिए बड़ा दांव खेला है. इसे महिला वोटरों को अपने पक्ष में करने की कोशिश माना जा रहा है. हालांकि पूर्व सीएम की यह स्कीम आम जनता को कितनी पसंद आएगी. यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा. लेकिन, इस स्कीम की शुरुआत होने के बाद तमाम राजनीतिक दलों की टेंशन बढ़ना तय माना जा रहा है.