Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

अक्षय-रणबीर नहीं, शाहरुख-सलमान को भी सीधी टक्कर देंगे अजय देवगन

पांचों उंगलियां घी में और सिर कढ़ाई में… इस मुहावरे को बचपन से सुनती आईं हूं. बार-बार इस्तेमाल भी किया है. इस वक्त अजय देवगन का नाम सुनते ही ये बात याद आ जाती है. पिछले कई सालों से गजब की फिल्में कर रहे हैं. इन्हें सफलता भी मिल रही है. पहले ही 8 फिल्मों के सीक्वल लेकर आ रहे हैं. वहीं अगले कुछ महीनों में उनके खाते में इतनी फिल्में हैं कि सुनने वाले का मुंह खुला रह जाए. इस साल अगर अक्षय कुमार को कोई टक्कर दे सकता है तो वो अजय देवगन ही हैं. लेकिन ये मुकाबला सिर्फ अक्षय कुमार या फिर रणबीर कपूर तक नहीं है.