Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

एअर इंडिया ने अपने पुराने ए320 नियो बेड़े के लिए रेट्रोफिट कार्यक्रम किया पूरा

एअर इंडिया ने अपने पुराने ए320 नियो बेड़े के लिए रेट्रोफिट कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। एयरलाइन ने बताया कि कुल 27 विमानों में से अंतिम विमान अब बिल्कुल नए केबिन इंटीरियर और एयरलाइन की नई आकर्षक सीट के साथ सेवा में वापस आ गया है। रेट्रोफिटेड विमानों में अब नए केबिन इंटीरियर हैं, जिनमें आधुनिक सीटों, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और नई तीन-श्रेणी (बिजनेस, प्रीमियम इकोनॉमी और इकोनॉमी) कॉन्फिगरेशन शामिल हैं।
यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए ये अपग्रेड घरेलू और कम दूरी के अंतरराष्ट्रीय दोनों मार्गों पर लागू किया गया है।