Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

एअर इंडिया ने ग्राहक सहायता सेवा में सुधार के लिए सात क्षेत्रीय भाषाओं को जोड़ा

एअर इंडिया ने मंगलवार को कहा कि उसने अपने आईवीआर सिस्टम में मौजूदा अंग्रेजी और हिंदी के अलावा मराठी, पंजाबी, तमिल और मलयालम सहित सात नई भाषाओं को जोड़कर अपनी ग्राहक सहायता सेवाओं को बढ़ाया है।

एयरलाइन ने एक बयान में कहा, आईवीआर (इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस) प्रणाली अब उपयोगकर्ता के मोबाइल नेटवर्क के आधार पर ग्राहक की भाषा प्राथमिकता को स्वचालित रूप से पहचान लेगी, जिससे मैन्युअल रूप से भाषा चुनने की जरूरत खत्म हो जाएगी और इस तरह समय कम लगेगा।

बयान में कहा गया है कि एयरलाइन की चौबीसों घंटे ग्राहक सहायता सेवाओं में शामिल सात भाषाएं बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, तमिल और तेलुगु हैं।

एअर इंडिया ने हाल ही में पांच नए संपर्क केंद्र बनाए हैं जो दुनिया भर में अपने ग्राहकों को प्रीमियम और लगातार यात्रियों के लिए चौबीसों घंटे सहायता देते हैं।

एयरलाइन ने कहा कि एअर इंडिया के ग्राहकों को भारतीय भाषाओं में विशेष सहायता हर दिन सुबह आठ बजे बजे से दोपहर दो बजे तक मिलेगी।