Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

एयर इंडिया ने 6 साल बाद शंघाई-नई दिल्ली डायरेक्ट फ्लाइट फिर से की शुरू

एअर इंडिया ने रविवार को शंघाई और दिल्ली के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू की। इसी के साथ लगभग छह वर्षों के अंतराल के बाद दोनों शहरों के बीच विमानन कंपनी की सेवाएं फिर से बहाल हो गईं। शंघाई और दिल्ली के बीच उड़ान शंघाई पुडोंग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई। इस उड़ान के लिए इस्तेमाल किए गए बोइंग 787 विमान में 230 से अधिक यात्री सवार थे। लगभग छह वर्षों के बाद एअर इंडिया की उड़ानों की बहाली, 2020 की शुरुआत में सेवाओं के निलंबन के बाद भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय हवाई संपर्क को सामान्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम मानी जा रही है।

शंघाई में यात्रियों को विदा करने वाले भारत के महावाणिज्य दूत प्रतीक माथुर ने एअर इंडिया की सीधी उड़ान सेवाओं की बहाली का स्वागत करते हुए इसे भारत और चीन के बीच लोगों के आपसी संपर्क, व्यापार और संस्थागत संबंधों की बहाली की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। 2020 में कोविड-19 महामारी के बाद दोनों देशों के बीच उड़ान सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं। पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच चार सालों से ज्यादा समय तक चले सैन्य गतिरोध के कारण इन्हें बहाल नहीं किया गया था।