Breaking News

केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर निशाना, बोले- BJP के साथ है अगड़ा-पिछड़ा-दलित की ‘त्रिवेणी’     |   विदेश मंत्री एस जयशंकर 23-24 अगस्त को करेंगे रूस का दौरा     |   साउथ अमेरिका के स्कोटिया सागर क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप     |   'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी पुणे पहुंचे     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |  

जिसके बाद पुंछ से आतंकियों का सफाया हो गया…

पुंछ पहाड़ों के बीच बसा एक ऐसा शहर है, जहां के लोग मेरे लिए अनजान होते हुए अपने से हैं. मुझे आज भी अपना वो पहला ट्रिप याद है जब पुंछ के एक-एक इलाके में बिंदास बिना किसी डर के घूम रही थी, वहां मुझे कई ऐसे लोग मिले, मैं न तो उनका नाम जानती थी और न ही उनका धर्म, बस इतना कहा दिल्ली से आई हूं पत्रकार हूं, उन लोगों ने मुझे अपने घर में बैठाकर खाना खिलाया. मेरी मेहमानबाजी करने वाले हिंदू, मुसलमान और सेना के जवान सब थे. उस शहर के लोगों का अपनापन ही है कि मैं तीन बार वहां जा चुकी हूं. आज भी मेरे रिश्तेदारों से ज्यादा वहां के लोगों के फोन आते हैं, वहां रहकर कभी महसूस ही नहीं हुआ कि कभी वहां आतंकवाद का राज था, लेकिन एक बार फिर वहां आतंक दस्तक दे रहा है, लगातार उस इलाके से आतंकी गतिविधियों की खबरें आ रही हैं, कुछ लोग इस इलाके में फिर से अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं.