Breaking News

वाराणसी में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर     |   'अमित शाह फोन पर पुलिसवालों से बात कर रहे थे, मैंने खुद देखा...', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर राहुल गांधी का दावा     |   सरकार ने छात्रों के साथ चर्चा करके समस्या का हल निकाला: बीजेपी     |   राहुल गांधी ने सदन में झूठ बोला, देश को भ्रमित करने की कोशिश की: बीजेपी     |   आंदोलन कर रहे छात्रों पर गोली नहीं चलाई गई, राहुल ने झूठ बोला: बीजेपी     |  

रिहाई के बाद सिसोदिया ने पत्नी संग शेयर की फोटो

जेल से रिहाई के एक दिन बाद मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया पर पत्नी संग चाय पीते हुए एक फोटो शेयर की है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 17 महीने बाद आजाद सुबह की पहली चाय. दिल्ली शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी. वह 17 महीने बाद जेल से रिहा हुए. रिहाई के बाद सोशल मीडिया पर यह उनका पहला पोस्ट है.

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम ने लिखा, आजादी की सुबह की पहली चाय.. 17 महीने बाद! वह आजादी जो संविधान ने हम सब भारतीयों को जीने के अधिकार की गारंटी के रूप में दी है. वह आजादी जो ईश्वर ने हमें सबके साथ खुली हवा में सांस लेने के लिए दी है.