Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

पब में बेहोश होने के बाद अजनबी के घर खुली नींद, बेबस महिला के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म

शुक्रवार को बेंगलुरु से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां एक महिला सॉफ्टवेयर इंजिनियर एक पब में पार्टी करने गई थी, लेकिन जब सुबह उनकी नींद खुली, तो उन्होंने खुद को एक अजनबी के घर पर पाया। इसके बाद उस महिला ने पुलिस में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई।

यह घटना मंगलवार को हुई, जब पीड़िता शहर के कोरमंगला इलाके में पब में गई थी। सूत्रों ने बताया कि उसे बस इतना याद है कि वह बेहोश हो गई थी और अगली सुबह उसकी नींद एक अजनबी के घर पर खुली थी।

महिला का दावा है कि उसे अदुगोडी के पास देवगोड़ा लेआउट में ले जाया गया। पुलिस ने कहा कि जब महिला की नींद खुली तो उसने आसपास के घरों का दरवाजा खटखटा कर मदद मांगी। इसके बाद उन्हीं में से एक पड़ोसी ने पुलिस हेल्पलाइन पर फोन करके पूरी घटना बताई।

इसके बाद औडुगोडी पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित को बचाया। बाद में, उसे कोरमंगला पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उसने अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, इस घटना में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।