Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

अश्विनी वैष्णव: वंदे भारत स्लीपर के बाद अब रेलवे को सुरक्षा ‘कवच’ देने की तैयारी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को जाकर पहली वंदे भारत स्लीपर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि जल्द ही यह ट्रेन देश के लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर दी जाएगी. अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारतीय रेलवे अब पूरे रेलवे नेटवर्क को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए कवच से लैस कर रही है. इस पर मिशन मोड में काम हो रहा है. अब कवच हमारी प्राथमिकता बन गया है. कवच की मदद से स्पीड लिमिट पर ऑटोमेटिक ब्रेक लगकर ट्रेन धीमी होने लगती है. साथ ही विपरीत मौसम के दौरान भी यह यात्रा को सुरक्षित बनाता है. हम दुर्घटनाओं का स्तर शून्य पर लाना चाहते हैं. 

यह ट्रेन मिडिल क्लास के लिए होगी, जिसका किराया राजधानी एक्सप्रेस के बराबर होगा. वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का लक्ष्य आरामदायक और किफायती यात्रा अनुभव प्रदान करना है. हर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 16 कोच होंगे, जिनमें 11 एसी थ्री-टियर (611 बर्थ), चार एसी टू-टियर (188 बर्थ) और एक एसी फर्स्ट क्लास कोच (24 बर्थ) शामिल होंगे. एक ट्रेन में कुल 823 बर्थ होंगी. यह ट्रेन 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने में सक्षम ​होगी, जिसमें आधुनिक सेफ्टी फीचर्स होंगे.