Breaking News

चमोली टनल हादसे में मृतकों की संख्या 11 हुई     |   भारत-जापान का संबंध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विश्वास पर आधारित: CM योगी     |   आजम खान के ठिकानों पर ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली से लेकर रामपुर-सहारनपुर तक 10 जगहों पर रेड     |   RJD का लोक भवन मार्च आज, कई रास्तों पर आवाजाही रहेगी बंद     |   भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर आज कश्मीर घाटी का करेंगे दौरा     |  

पूजा-अभिषेक के बाद अब चर्चा में IPS रश्मि

IAS पूजा खेडकर और पूर्व IAS अभिषेक सिंह के बाद अब IPS रश्मि करंदीकर चर्चा में हैं. वह अपने पति के काले कारनामों की वजह से सुर्खियों में आई हैं. दरअसल, IPS रश्मि करंदीकर के पति पुरूषोत्तम चव्हाण टीडीएस रिफंड धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार हैं और उन्हें लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं. अब जो ताजा जानकारी सामने आई है।

उसके मुताबिक, पुरूषोत्तम चव्हाण ने अगस्त 2023 से फरवरी 2024 के बीच व्यवसायी राजेश बटरेजा से कथित तौर पर नकदी और दस्तावेजों से भरे बैग लेने के लिए अपनी आईपीएस पत्नी रश्मी करंदीकर के लिए तैनात दो कांस्टेबलों को भेजा था. दूसरी ओर बटरेजा ने मान लिया है कि उसने पुरूषोत्तम चव्हाण को किश्तों में 10.40 करोड़ रुपये दिए थे.