Breaking News

सोरेन सरकार को हाईकोर्ट से झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर रोक     |   PM मोदी की जनसेवा के 25 साल पूरे होने BJP देशभर में ‘सेवा संकल्प महोत्सव’ मनाएगी     |   SC ने जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के हर पहलू की जांच करने के लिए 5 सदस्यीय कमेटी गठित की     |   JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, 37 संदिग्धों से SIT ने की पूछताछ     |   दिल्ली की मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल को लिखी चिट्ठी     |  

प्रियंका-डिंपल के बाद अखिलेश-राहुल आज वाराणसी में झोंकेगे ताकत

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का प्रचार थमने से पहले राजनीतिक पार्टियां अपना पूरा दमखम दिखाना चाहती हैं. मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं. इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव वाराणसी में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. यूपी के दोनों लड़के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय के लिए प्रचार करेंगे. उनकी ये रैली प्रियंका गांधी और डिंपल यादव के रोड शो के बाद हो रही है.