Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

गोंडा के बाद अलवर में बेपटरी हुई मालगाड़ी, कई ट्रेनें रद्द

राजस्थान में अलवर से रेवाड़ी रूट पर एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए. गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है. यह मालगाड़ी अलवर मथुरा ट्रैक पर बने अलवर गुड्स स्टेशन से रवाना हुई थी. इस घटना के बाद जयपुर मथुरा और जयपुर रेवाड़ी रूट की कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया, वहीं कुछ ट्रेनों को रीशिड्यूल किया गया है. यह घटना शनिवार की रात करीब ढाई बजे की है. सूचना मिलने पर जयपुर से पहुंची टीम ने ट्रैक को नार्मल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.