Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

डिप्टी एसपी के बाद एडिशनल एसपी ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी पर कार्रवाई

बहराइच के महाराजगंज में हुई हिंसा के बाद अफसरों पर कार्रवाई जारी है। सोमवार को बहराइच के अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी को हटा दिया गया। उन्हें डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। वहीं, डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध चल रहे दुर्गा प्रसाद तिवारी को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनाया गया। बता दें कि इसके पहले डिप्टी एसपी को निलंबित कर दिया गया था।

बहराइच में 13 अक्तूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा में एक युवक की मौत हो गई थी, जिसके बाद जिले के कई इलाकों में जमकर उपद्रव हुआ था। इस दौरान प्रशासन पूरी तरह असहाय नजर आया था। हालांकि, मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।