Breaking News

कई देशों में Apple की सेवाएं ठप, आईक्लाउड और ऐप्पल पे प्रभावित     |   रूस में बड़ा विमान हादसा, सेना का An-12 प्लेन क्रैश, क्रू समेत 19 लोगों की मौत     |   इजरायल में नेतन्याहू को झटका, आइजनकोट गुट ने अपना स्पीकर चुना     |   Nvidia की तिमाही बिक्री ने रचा इतिहास, पहली बार 100 अरब डॉलर का आंकड़ा पार     |   पुणे के टिंबर मार्केट में आग का तांडव, 50 से अधिक दुकानें आईं चपेट में     |  

भीषण गर्मी से जूझ रहे उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश, लोगों को मिली राहत

चिलचिलाती गर्मी और उमस भरे मौसम के लंबे दौर के बाद बारिश, तेज हवाओं और बादलों से घिरे आसमान ने उत्तर भारत के कई हिस्सों में लोगों को राहत पहुंचाई है। शुक्रवार रात और शनिवार सुबह कई इलाकों में तापमान में काफी गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। 

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मौसम में अचानक आया बदलाव लोगों को पसंद आया। उन्होंने तेज हवाओं और हल्की बारिश के बीच सुबह की सैर का मजा लिया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिनों में पूरे उत्तर प्रदेश में बारिश, गरज के साथ आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

कुछ इसी तरह की तस्वीरें राजस्थान के धौलपुर में भी देखने को मिलीं। कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद, शुक्रवार रात को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने लोगों को काफी राहत पहुंचाई। हालांकि, बारिश की वजह से कई निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे यातायात बाधित हुआ और आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।