Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

IBPS PO Mains परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी

IBPS ने पीओ/ एमटी भर्ती मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. कैंडिडेट्स ऑफिशियव वेबसाइट पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा इस पेज पर आपको रीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी भी मिलेगी.

 पिछले दिनों प्रीलिम एग्जाम का परिणाम घोषित किया गया था. वहीं, अब प्रीलिम एग्जाम में सफल कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. इससे पहले कैंडिडेट्स को लॉग इन डिटेल दर्ज करनी होगी. जिसके बाद वह लॉगिन कर पाएंगे. 

आईबीपीएस की ओर से जारी किये गए पैटर्न के मुताबिक मेन एग्जामिनेशन ऑब्जेक्टिव एवं डिस्क्रिप्टिव टाइप का होगा. ऑब्जेक्टिव टाइप में उम्मीदवारों से कुल 155 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसके लिए कुल 200 अंक निर्धारित हैं. प्रश्न पत्र हल करने के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय मिलेगा.

प्रश्न पत्र में रीजनिंग एवं कंप्यूटर एप्टीट्यूड विषय से 45 प्रश्न, जनरल/ इकोनॉमी/ बैंकिंग अवेयरनेस से 40 प्रश्न, इंग्लिश लैंग्वेज से 35 प्रश्न और डाटा एनालिसिस एवं इंटरप्रिटेशन विषय से 35 प्रश्न पूछे जायेंगे.

सके अलावा एक खंड डिस्क्रिप्टिव प्रकार का होगा. यह अंग्रेजी भाषा के लिए होगा जिसमें उम्मीदवारों को Letter Writing एवं Essay Writing करनी होगी. इस खंड में दो प्रश्न होंगे जिसके लिए 25 अंक तय है.