Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

अभिनेत्री सारा खान ने अभिनेता कृष पाठक से की शादी

"सपना बाबुल का...बिदाई" और "ससुराल सिमर का" जैसे टेलीविजन धारावाहिकों में भूमिकाओं के लिए मशहूर अभिनेत्री सारा खान, अभिनेता-निर्माता कृष पाठक के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। खान ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने खास दिन की कई तस्वीरें साझा कीं, जिनमें दोनों नजर आ रहे थे। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "कुबूल है से सात फेरे तक... हमारे प्यार ने अपनी कहानी खुद लिखी, और हमारी दोनों दुनियाओं ने हां कह दी।"

इस जोड़े ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। एक तस्वीर में खान और पाठक दोनों ने हाथीदांत रंग के कपड़े पहने थे। अगली सीरीज में, खान ने मैजेंटा और लाल रंग का कढ़ाई वाला लहंगा पहना, जबकि पाठक ने उसी रंग का कुर्ता और उसके साथ सुनहरे रंग की पैंट पहनी थी। खान और पाठक ने पांच दिसंबर को शादी करने से पहले एक साल तक डेट किया। इस जोड़े ने अक्टूबर में कोर्ट मैरिज की थी। इससे पहले सारा खान की शादी अभिनेता अली मर्चेंट से हुई थी। उन्होंने 2010 में विवाह किया लेकिन 2011 में तलाक की घोषणा कर दी।