Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

एक्टर-फिल्ममेकर धीरज कुमार का 79 साल की उम्र में निधन

हिंदी सिनेमा और टेलीविजन में एक प्रतिष्ठित नाम, धीरज कुमार, का 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका देहांत मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में हुआ, जहां उन्हें पहले से चल रहे तीव्र निमोनिया (प्न्यूमोनिया) और तीव्र श्वसन तंत्र परेशानी के चलते भर्ती किया गया था। उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था, लेकिन आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। धीरज कुमार ने अपनी शानदार 50-वर्षीय पारी में फिल्मों और टीवी दोनों में अपना लोहा मनवाया। उन्होंने अमिताभ बच्चन, देव आनंद जैसे दिग्गजों के साथ रोटी कपड़ा और मकान, स्वामी, हीरा पन्ना, रातों का राजा  जैसी फिल्में में काम किया। 1970–84 के दौरान उन्होंने 21 पंजाबी फिल्मों में भी अभिनय किया, जिससे उनकी भारतीय सिनेमा में गहरी छाप रह गई।

1986 में उन्होंने ‘क्रिएटिव आई लिमिटेड’ की स्थापना की। उनकी कंपनी ने ॐ नमः शिवाय, श्री गणेश, जै संतोशी मां,  अदालत और सिंहासन बत्तीसी जैसे चर्चित धारावाहिकों का निर्माण किया जिसने भारतीय पारिवारिक व धार्मिक टीवी मनोरंजन को नए आयाम दिए। उनकी अचानक विदाई से फिल्म और टीवी जगत में भारी शोक है। परिवार ने सभी से प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की है और उनके उपचार के दौरान मिली हर सहायता के लिए आभार जताया है। धीरज कुमार का जाना एक युग का अंत है।