Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

तमिल एक्टर विजय ने नीट परीक्षा का विरोध किया, केंद्र से की ये अपील

तमिलझागा वेत्री कझगम (टीवीके) के संस्थापक और टॉप तमिल एक्टर विजय ने बुधवार को नीट परीक्षा के खिलाफ आवाज उठाई और तमिलनाडु विधानसभा से केंद्रीय परीक्षा के खिलाफ पारित प्रस्ताव का सपोर्ट किया। प्रस्ताव में दक्षिणी राज्य को नीट से छूट देने की मांग की गई है। 10वीं और 12वीं के रैंक होल्डरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में स्टूडेंट को संबोधित करते हुए एक्टर-राजनेता ने कहा कि शिक्षा को राज्य सूची में लाया जाना चाहिए।

उन्होंने दावा किया कि नेशनल एंट्रेंस-कम-एलिजिबिलिटी टेस्ट से तमिलनाडु के स्टू़डेंट, विशेष रूप से गरीब, गांवों पिछड़े और अति पिछड़े वर्ग के स्टूडेंट पर बहुत बुरा असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि नीट राज्यों के अधिकारों के खिलाफ है क्योंकि 1975 में शिक्षा को समवर्ती सूची में डाल दिया गया था।