Breaking News

दिल्ली हाई कोर्ट ने थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा को नोटिस जारी किया     |   CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन     |   CEC ज्ञानेश कुमार समेत 3 चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को SC में दी गई चुनौती     |   झारखंड HC ने JPSC, JSSC-CGL की परीक्षाएं रद्द मामले में फैसला सुरक्षित रखा     |   कनॉट प्लेस में कश्मीरी युवक को पीटा, BJP का कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप     |  

अभिनेता शाहरुख खान जल्द ही शुरू करेंगे फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग

अभिनेता शाहरुख खान ने कहा कि वे जल्द ही अपनी अगली फिल्म ‘‘किंग’’ की शूटिंग फिर से शुरू करेंगे। फिल्म ‘‘किंग’’ की शूटिंग के दौरान वे  घायल हो गए थे, इसलिए फिल्म निर्माताओं ने पिछले महीने फिल्म की शूटिंग रोक दी थी। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘‘किंग’’ में सुहाना खान भी नजर आएंगी। शाहरुख ने शनिवार शाम को अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स के साथ ‘एक्स’ पर अपना लोकप्रिय ‘आस्कएसआरके’ सेशन आयोजित किया। इस सेशन के दौरान उन्होंने अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स से पूछे गए सवालों के जवाब दिए।

इस सेशन में एक प्रशंसक ने शाहरुख खान से पूछा, ‘‘आपकी अगली फिल्म कब आ रही है?’’ शाहरुख ने इसका जवाब देते हुए कहा कि उनकी अगली फिल्म ‘किंग’ है और वे जल्द ही दोबारा से इसकी शूटिंग शुरू करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ अच्छे शॉट लगाए... जल्द ही फिर से शुरू करूंगा। सिर्फ लेग शॉट, फिर ऊपरी बॉडी पर आऊंगा... इंशाअल्लाह जल्दी से पूरा कर लूंगा। सिद्धार्थ आनंद इसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।’’ अभिनेता ने बताया कि वे फिलहाल फिल्म के लिए अपनी संवादों का अभ्यास करने में व्यस्त हैं।