Breaking News

दिल्ली के करोल बाग में बिल्डिंग गिरी, एक शख्स की मौत, तीन घायल     |   अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश, रेस्क्यू मिशन के बाद मिला मलबा     |   विदेश मंत्री जयशंकर आज बिहार के CM सम्राट चौधरी से करेंगे मुलाकात, दुबई में फंसे छात्रों पर होगी चर्चा     |   पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन 22 साल पुराने केस में बरी     |   CM योगी ने लखनऊ में अपने आवास पर जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर संग बैठक की     |  

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे एक्टर आशुतोष राणा

बॉलीवुड एक्टर आशुतोष राणा महाकाल के दर्शन करने मध्य प्रेदश के उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूजा- अर्चना की। मंदिर से आशुतोष राणा के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आशुतोष राणा तस्वीरों में सफेद पायजामा कुर्ता और काले रंग का नेहरू जैकेट पहने मंदिर परिसर में बैठे हुए नजर आए। आशुतोष राणा भस्म आरती में भी शामिल हुए। एक्टर ने भस्म आरती के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर बाबा महाकाल की पूजा की और उनका आशीर्वाद लिया।