Breaking News

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से की मुलाकात     |   इजरायल को ईरान की चेतावनी- लेबनान छोड़ो, वरना शर्मनाक हार का सामना करने के लिए रहो तैयार     |   झारखंड: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और पैसेंजर व्हीकल की टक्कर में 7 की मौत     |   डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान से गेहूं, सोयाबीन और मक्का खरीदेगा अमेरिका     |   EPFO पोर्टल आज से 28 जून तक बंद रहेगा, कई ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी प्रभावित     |  

अभिनेता अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ दो अक्टूबर 2026 को होगी रिलीज

फिल्म निर्माताओं ने अजय देवगन अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दृश्यम 3’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया। ये फिल्म दो अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अभिषेक पाठक द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म स्टार स्टूडियो 18 के बैनर तले बनाई जा रही है। फिल्म के निर्माता आलोक जैन, अजीत अंधारे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक हैं।

फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आएंगे। उनके साथ तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, रजत कपूर और अक्षय खन्ना भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। रिलीज डेट की घोषणा के साथ ही निर्माताओं ने सोमवार को फिल्म का टीजर भी जारी किया।

टीजर के कैप्शन में लिखा गया, “#दृश्यम3 #दृश्यमदिवस पर। आखिरी हिस्सा बाकी है। 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में।” ‘दृश्यम’ की कहानी एक केबल ऑपरेटर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी बेटी से जुड़ी एक गंभीर घटना के बाद अपने परिवार को बचाने के लिए फिल्मों के अपने ज्ञान का सहारा लेते हुए एक बेहद मजबूत और चौंकाने वाली योजना बनाता है।

इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी, जबकि इसका दूसरा भाग 2022 में दर्शकों के सामने आया। ‘दृश्यम’ सीरीज मूल रूप से मलयालम भाषा की फिल्मों का हिंदी रीमेक है जिसका निर्देशन जीतू जोसेफ ने किया था। मूल फिल्मों में मोहनलाल ने जॉर्जकुट्टी का किरदार निभाया है