Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से संबंध रखने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से कथित संबंध रखने वाला एक अपराधी पंजाब में अमृतसर पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मुठभेड़ में हरजिंदर हैरी की मौत हो गई, जबकि उसका साथी सनी फरार हो गया। अमृतसर के एंटी-गैंगस्टर ऑपरेशन सेल को एक अपराधी और उसके सहयोगी के बारे में सूचना मिली थी, जिनके पाकिस्तान स्थित आईएसआई और विदेशी गैंगस्टरों के साथ कथित संबंध थे।

पुलिस के अनुसार, दोनों व्यक्तियों को चेकप्वाइंट पर रोका गया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने हवा में गोली चलाई और उन्हें आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। इसके बावजूद, उन्होंने जवाबी गोलीबारी की, जिससे एक पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी गोलीबारी की और आरोपी को गोली लग गई।

अमृतसर के पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जो फोन जब्त किया था, उसमें आभासी विदेशी नंबर मिले। उनके मुताबिक इससे उसके पाकिस्तान स्थित आईएसआई और विदेशी गैंगस्टरों के साथ संबंधों का स्पष्ट संकेत मिला और यह भी कि वो लक्षित हत्या के इरादे से घूम रहा था। पुलिस ने अपराधियों के पास से हथियार भी बरामद किए।