Breaking News

केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर निशाना, बोले- BJP के साथ है अगड़ा-पिछड़ा-दलित की ‘त्रिवेणी’     |   विदेश मंत्री एस जयशंकर 23-24 अगस्त को करेंगे रूस का दौरा     |   साउथ अमेरिका के स्कोटिया सागर क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप     |   'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी पुणे पहुंचे     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |  

अभिषेक कुमार ने अंकिता-विक्की पर साधा निशाना

बिग बॉस 17 के घर में हर दिन हमने अंकिता लोखंडे और विक्की जैन को एक दूसरे के साथ झगड़ा करते हुए देखा है. कभी अंकिता विक्की की बाकी कंटेस्टेंट के साथ बढ़ती बॉन्डिंग को लेकर गुस्सा हो जाती हैं, तो कभी विक्की अंकिता की बदतमीजी की वजह से उनसे झगड़ा करना शुरू कर देते हैं. बाहर की दुनिया में हमेशा ‘एक दूजे के लिए’ दिखने वाला ये कपल बिग बॉस 17 के घर में एक दूसरे का ‘जानी दुश्मन’ बन गया है. इन दोनों के झगड़े को लेकर उनके साथी कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार ने एक चौंका देने वाला खुलासा किया है.

अभिषेक ने विक्की-अंकिता पर इल्जाम लगाते हुए कहा, “बिग बॉस 17 के घर में लाइट्स बंद होने के बाद अंकिता लोखंडे और विक्की जैन, माइक उतारकर कंबल के नीचे ये चर्चा करते हैं कि अगले दिन कौन-सा झगडे करें, ताकि अंकिता नजर आए, क्योंकि विक्की तो शो जीतने से रहा लेकिन अंकिता तो जीते.” सिर्फ अभिषेक ही नहीं बिग बॉस के घर से बाहर होने के बाद नील भट्ट ने भी अंकिता-विक्की की जोड़ी पर झूठे झगड़े करने का इल्जाम लगाया था.