दिल्ली पुलिस के सहयोग से सोमवार को दिल्ली विश्वविद्यालय में दो पुलिस बूथों का उद्घाटन हुआ। इसका उद्घाटन दिल्ली पुलिस के सीपी सतीश गोलचा और दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह ने किया। मिरांडा हाउस कॉलेज में पिंक बूथ और विश्वविद्यालय के गेट नंबर 4 पर इंटीग्रेटेड पुलिस बूथ बनाया गया है। इस पहल का उद्देश्य विश्वविद्यालय परिसर में त्वरित पुलिस सहायता, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों पर नियंत्रण और नागरिक सेवाओं को एक ही जगह पर सुलभ कराना है।
दिल्ली पुलिस द्वारा विश्वविद्यालय के गेट नंबर चार के बाहर बना इंटीग्रेटेड पुलिस बूथ आधुनिक सुविधाओं से लैस है, जहां आम नागरिकों और दिल्ली विश्वविद्यालय समुदाय को कई जरूरी सेवाएं मिलेगी। बूथ पर महिला सुरक्षा सहायता, ई-एफआईआर (चोरी से संबंधित), साइबर अपराध शिकायत, वरिष्ठ नागरिक सहायता, पुलिस सत्यापन और गुमशुदगी से जुड़ी रिपोर्ट दर्ज करने जैसी सेवाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए दिल्ली के सतीश गोलचा ने कहा कि मुसीबत की घड़ी की साथी दिल्ली पुलिस है। उन्होंने कहा कि कहा कि ये नए बूथ क्षेत्र में मौजूदा पुलिस व्यवस्था का विस्तार हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कॉलेज में पिंक बूथ की शुरुआत
You may also like
PM मोदी बुधवार को 6-लेन गंगा एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन, अयोध्या-मुंबई अमृत भारत ट्रेन को भी दिखाएंगे हरी झंडी.
जयशंकर ने UNGA प्रमुख अन्नालेना बेयरबॉक से की मुलाकात, इन वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा.
जीतन राम मांझी और सीएम सम्राट चौधरी ने बिहटा में MSME टेक्नोलॉजी सेंटर का किया उद्घाटन.
पूर्वोत्तर में BCCI ने इंडोर क्रिकेट एकेडमी की शुरू, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन.