Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में दवा व्यापारी की गोली मारकर हत्या

जिले के मुगलसराय थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने एक दवा कारोबारी को गोली मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात गोली लगने से घायल हुए कारोबारी की बुधवार सुबह वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मुगलसराय थाने के निरीक्षक चन्द्रेश शर्मा ने बताया कि मृतक रोहितास पाल उर्फ रोमी मुगलसराय थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित स्टेशन गेट नंबर-2 के सामने मेडिकल स्टोर संचालित करते थे।

शर्मा ने कहा कि पाल मंगलवार देर रात करीब 11 बजे अपनी दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे, इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान सुबह उनकी मौत हो गई। अब तक की जांच में सामने आया है कि रोहितास का करोड़ों रुपए मूल्य की जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था और पुलिस मामले की जांच कर रही है।