Breaking News

यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, 7 जिलों के SP बदले     |   ईरान पर नए अमेरिकी प्रतिबंधों पर भड़का तेहरान, विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान     |   आज होगी 12वीं BRICS संचार मंत्रियों की बैठक, ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे अध्यक्षता     |   कड़ी सुरक्षा के बीच शिफा हॉस्पिटल शिफ्ट किए गए इमरान खान     |   ट्रंप ने US स्पेस मिशन बढ़ाने के मेमो पर किए साइन, 2030 तक 1,000 ज्यादा उड़ानों का लक्ष्य     |  

ATS ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से चार आतंकियों को पकड़ा

गुजरात पुलिस ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से इस्लामिक स्टेट के चार आतंकियों को अरेस्ट किया है। पुलिस ने सभी आंतकवादियों को अहमदाबाद एयरपोर्ट से अरेस्ट किया है। पुलिस के अनुसार ये सभी श्रीलंका के रहने वाले हैं।

ये सभी इस्लामिक स्टेट से जुड़े हुए हैं। गुजरात पुलिस की एटीएस ने आतंकियों को अरेस्ट करने के बाद इस मामले की जांच शुरू कर दी है। एटीएस ने इन सभी आतंकियों को गुप्त स्थान पर लेकर जाकर पूछताछ करने में जुटी है। आतंकवादी किस मकसद से अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्‌डा पहुंचे थे।

इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पिछले साल पुलिस ने पोरबंदर से आईएसआईएस के लिए काम करने वाले कुछ संदिग्धों को पकड़ा था। तब IS के इंडिया मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ था।