Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

बिग बॉस 19 में एंट्री लेगी AI डॉल, अगस्त से शुरू होगा शो

बिग बॉस 19 इस बार कुछ हटकर लेकर आ रहा है। टीवी के इस पॉपुलर रियलिटी शो की वापसी अगस्त 2025 में होने जा रही है, और हमेशा की तरह सलमान खान शो को होस्ट करेंगे। इस बार शो में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा, क्योंकि पहली बार AI डॉल को भी कंटेस्टेंट्स के साथ शो में शामिल किया जाएगा। यह AI डॉल न केवल घर के कामों में भाग लेगी, बल्कि टास्क और गेम्स में भी कंटेस्टेंट्स के साथ मुकाबला करेगी। इससे शो और भी ज़्यादा दिलचस्प और ड्रामे से भरपूर होने वाला है।

शो पहले साढ़े तीन महीने टीवी पर चलेगा, और उसके बाद इसका OTT वर्जन लॉन्च किया जाएगा। यह सीजन पिछले सीजन से उल्टा होगा, क्योंकि पिछली बार OTT पहले आया था और टीवी शो बाद में। साथ ही, सलमान खान जुलाई 2025 में इस शो का प्रोमो शूट करेंगे, जिससे फैंस को जल्द ही इसका पहला लुक देखने को मिलेगा। ‘बिग बॉस तक’ नाम के एक इनसाइडर पेज ने शो से जुड़ी ये जानकारियां साझा की हैं और बताया है कि यह सीजन अब तक के सभी सीजनों से ज़्यादा मनोरंजक और अनोखा होगा।